Dalsinghsarai

आरबी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रदर्शनी एवं साइकिल रैली का आयोजन।

दलसिंहसराय स्थानीय आरबी कॉलेज में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजय झा के संरक्षण,वरीय प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रदर्शनी एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्वयं सेवकों ने एक तरफ जहां पोस्टर के माध्यम से मतदान के प्रति रुचि जागृत की वहीं दूसरी तरफ साइकिल रैली के माध्यम से मतदान हेतु जागरूक किया.मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.प्रतिभा पटेल,डॉ. सोहित राम,डॉ.धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ.अपूर्व सारस्वत,डॉ. मिथिलेश कुमार आदि,शिक्षकेतर कर्मचारी सपना कुमारी आदि, स्वयं सेवक नन्दनी प्रिया, शबनम प्रिया, सेबी सुहानी, गोलू कुमारी, निशा कुमारी, मुस्कान कुमारी, दीपा कुमारी, किरण कुमारी आदि सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!