Samastipur

आज का मौसम :दाे मार्च से होगी बारिश, तापमान में जारी उतार-चढ़ाव का दाैर अभी रहेगा जारी 

आज का मौसम;समस्तीपुर।मौसम के साथ तापमान में जारी उतार-चढ़ाव का दाैर अभी जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण दाे मार्च से पूरे क्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हाेने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मंगलवार काे दूसरे दिन भी जिला समेत उत्तर बिहार में बादल छाए रहे। इसके बाद भी अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से केवल 0.2 डिग्री कम 26.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

 

दूसरी ओर न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनाें तक दिन व रात के तापमान में वृद्धि हाेने की संभावना जताई है। इस बीच अधिकतम तापमान के 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम के 14 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!