Weather Update

आज का मौसम;बिहार में 20 तक साफ रहेगा मौसम,तापमान तापमान बढ़ेगा….. 

आज का मौसम; पटना समेत पूरे बिहार का माैसम गुरुवार काे साफ हाे गया है। बुधवार की रात गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सारण, सुपाैल, डेहरी, शेखपुरा, वैशाली, बेगूसराय, औरंगाबाद, खगड़िया, कटिहार, नवादा, कैमूर में हल्की बारिश हुई। गुरुवार की सुबह पटना, गया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और आसपास के जिलाें में घना कुहासा छाया रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हालांकि दिन चढ़ते ही धूप निकल गई। हवा की रफ्तार कम थी, जिससे धूप में तपिश महसूस की गई। बिहार में शीतकालीन बारिश सामान्य से 28 फीसदी कम हुई। ठंड के माैसम में अबतक बिहार में 14.7 एमएम बारिश हाेनी चाहिए थी, पर 10.5 एमएम ही हुई है। इधर, पटना का अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 25.9 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई और 15.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

 

पटना माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण बिहार के कुछ हिस्साें में घना कुहासा छाने की संभावना है। 20 फरवरी तक माैसम साफ रहेगा। इस दाैरान अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ाेतरी हाे सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। 17 फरवरी काे पश्चिमी विक्षाेभ दस्तक देने वाला है। इसक तीव्रता से तय हाेगा कि बिहार में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

 

मधुबनी सबसे अधिक गर्म, गाेपालगंज सबसे ठंडा रहा

 

मधुबनी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। गाेपालगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जमुई में 16.9 डिग्री रहा। गया का न्यूनतम तापमान 15.5, भागलपुर का 16.2, पूर्णिया का 14.6 डिग्री रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!