Weather UpdateSamastipur

आज का मौसम;तेज पछिया हवा ने लोगो को कराया गुलाबी ठंड का एहसास,तापमान में कमी

आज का मौसम;समस्तीपुर.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को 17.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज पछिया हवा चली। इससे जाते हुए ठंड का गुलाबी एहसास लोगों को हुआ। बुधवार को दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 94 फीसदी और दोपहर में 56 फीसदी रहा। बता दें कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी 28 फरवरी से तीन मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं। आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

मक्का की बुआई करें बढ़ते तापमान को देखते हुए खड़ी फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। गेहूं की फसल जो फूल तथा दूध भरने की अवस्था में है उसमें सिंचाई करें। अगर सिंचाई अतिआवश्यक नहीं है तो वर्षा की सम्भावना को देखते हुए 2 मार्च तक स्थगित कर दें।

उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। दैनिक कृषि कार्य के प्रति किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।- डॉ. ए सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!