Weather UpdatePatna

आज का मौसम;बिहार मे जल्द बदलेगा मौसम,13 और 14 काे बारिश के साथ वज्रपात की आशंका,अलर्ट जारी 

आज का मौसम;पटना.दक्षिणी गुजरात और असम के ऊपर एक साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसका असर बिहार के माैसम पर पड़ने की संभावना है। 13 और 14 फरवरी काे पटना समेत राज्य के एक-दाे स्थानाें पर हल्की बारिश के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात हाेने की संभावना है। पटना माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गाैरव ने बताया कि पछुआ हवा चलने से ठंड है। शनिवार की रात गया में शीतलहर थी। वहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार काे पटना में खिली धूप निकली हुई थी। हवा नहीं चलने से धूप में गर्मी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तेज धूप रहने की वजह से अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ाेतरी हाे गई और 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री ही रहा। पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 72 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ाेतरी हाेगी, जबकि अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में काेई बदलाव हाेने की संभावना नहीं है।

 

मधुबनी चाैथे दिन सबसे गर्म रहा

राज्य में मधुबनी चाैथे दिन सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में 13.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 24.8, भागलपुर का 26.2 और पूर्णिया का 26.4 डिग्री रहा। गया के बाद सबसे ज्यादा ठंडा नवादा रहा। नवादा का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!