Weather UpdateSamastipur

“आज का मौसम:समस्तीपुर मे बूंदाबांदी की संभावना,फिर से बढ़ेगी ठंड,इसके बाद साफ हो सकता है मौसम

आज का मौसम।समस्तीपुर।अधिकतम तापमान में जहां पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान अभी 9 डिग्री से नीचे बना हुआ है। दिन में कड़ी धूप और रात में ठंड के कारण इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने की सम्भावना है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 1.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी हवा चली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 96 फीसदी व दोपहर में 55 फीसदी रहा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा 3-7 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 5 फरवरी को उत्तर पश्चिमी बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना है। तराई के कुछ क्षेत्रों तथा इसके आसपास मैदानी भागों के कुछ स्थानों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

^सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, पूसा

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!