Weather UpdatePatnaSamastipur

“आज का मौसम:बिहार के कई जिलों में 6 तक बारिश होने की संभावना, तापमान 4 डिग्री तक गिरेगा

आज का मौसम।पटना।3 फरवरी काे पश्चिमी विक्षाेभ दस्तक देने वाला है। इससे पहाड़ी इलाकाें में बर्फबारी हाेगी। इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा। पटना समेत बिहार के करीब 31 जिलाें में 4 से 6 फरवरी के बीच बारिश हाेने की संभावना है। इससे अगले दाे दिन तक न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट हाे सकती है। इसके 72 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ाेतरी हाेने की उम्मीद है। पटना माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने कहा कि 15 फरवरी तक सुबह-शाम ठंड महसूस हाेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसके बाद धूप में गर्माहट आ जाएगी। माैसम पूरी तरह साफ हाे जाएगा। इस बीच, शुक्रवार काे पटना समेत पूरे बिहार में माैसम शुष्क रहा। हवा की रफ्तार कम हाेने की वजह से धूप में गर्मी थी। शुक्रवार काे बिहार में किशनगंज सबसे ठंड रहा।

यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में दाे डिग्री की बढ़ाेतरी हुई और यह 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। पटना का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा जाे सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। बिहार में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान खगड़िया में 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!