Samastipur

आज का मौसम;समस्तीपुर जिले में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी, किसानो को लिए विशेष सलाह…

आज का मौसम;समस्तीपुर.आसमान में आए हल्के बादल के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। शनिवार की सुबह जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान 3.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली। वहीं सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 94 फीसदी व दोपहर में 48 फीसदी रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बता दें कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी 24-28 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। इस दौरान आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। दिन एवं रात के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान के 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान औसतन 6-8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। वहीं सापेक्ष आर्दता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

 

गरमा मक्का की बुआई के लिए निचली भूमि का चयन करें अगात आलू की तैयार फसल की खुदाई करें। आलू की फसल जो कृषक बंधु बीज के लिए रखना चाहते हैं उसकी ऊपरी लत्तर की कटाई कर दें। गरमा मक्का की बुआई के लिए वैसी निचली भूमि का चयन करें जहां सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित हों। गरमा मक्का की बुआई करें।

 

 

जुताई से पूर्व खेतों में प्रति हेक्टेयर 10-15 टन गोबर की खाद, 50 किलोग्राम नेत्रजन, 40 किलोग्राम स्फुर एवं 30 किलोग्राम पोटास का व्यवहार करें। बुआई के लिए सुवान, देवकी, गंगा 11, शक्तिमान 1,2,3,4 एवं शक्तिमान 5 किस्में अनुशंसित है। बीज दर 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से व्यवहार करें। प्रति किलोग्राम बीज को 25 ग्राम धीरम या कैप्टाफ द्वारा उपचारित कर बुआई करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!