Weather UpdateSamastipur

आज का मौसम:समस्तीपुर जिले में 2.8 एमएम बारिश, मक्का व गेहूं की फसलों को लाभ,तापमान में सामान्य से 5.2 डिग्री वृद्धि

आज का मौसम:समस्तीपुर.गुरुवार की सुबह हुई बारिश के बाद दिन में तेज धूप खिली। जिले में 2.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बारिश की सम्भावना जतायी थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 3.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 92 फीसदी व दोपहर में 55 फीसदी रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बता दें कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में 22-23 फरवरी को उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में गरजवाले बादल छाए रहने की सम्भावना जतायी गई थी। मौसम पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की सम्भावना जतायी गई है। इस अवधि में औसतन 5-6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। कुछ जगहों पर पुरवा हवा भी चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने किसानों को मटर की फसल में फली छेदक कीट की निगरानी करने की सलाह दी जाती है। इस कीट के पिल्लू फलियों में जालीनूमा आवरण बनाकर उसके नीचे फलियों में प्रवेश कर अन्दर ही अन्दर मटर के दानों को खाती रहती है।

 

 

एक पिल्लू एक से अधिक फलियों को नष्ट करता है। आक्रांत फलियों खाने योग्य नही रह जाती, जिससे उपज में अत्यधिक कमी आती है। कीट प्रबंधन के लिए प्रकाश फंदा का उपयोग करें। 15-20 टी आकार का पंछी बैठका (वर्ड पर्चर) प्रति हेक्टेयर लगावें। अधिक नुकसान होने पर क्वीनालफास 25 ईसी या नोवाल्युरॉन 10 ईसी का 1 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर फसल पर छिड़काव 22 फरवरी के पहले करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!