Patna

आज का,मौसम;बिहार के 14 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, कई शहरों में छाए बादल;आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

आज का मौसम;पटना।बिहार में मौसम ने फिर से करवट ली है। सीवान, सासाराम समेत कई जिलों में सुबह-सुबह बारिश हुई है। जिसने एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी है। पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हु हैं। 14 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में ओलावृष्टि के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्टजारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं पश्चिम चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ हसानों को सावधान रहने के लिए भी कहा है।कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद एवं गया जिलों के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

 

15 से 50 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना

 

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पटना समेत राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 13 से 15 फरवरी के बीच विशेष कर दक्षिण के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है।13 फरवरी से 14 फ़रवरी के दौरान दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने का भी पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों में 15 से 50 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और आसपास समुद्र तल से औसत 0.9 किमी ऊपर बना है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम विदर्भ और उसके आसपास समुद्र तल से औसत 1.5 किमी ऊपर स्थित है।

 

साथ ही उत्तर भारत में एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसके आसपास समुद्र तल से औसत 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसलिए प्रदेश में बारिश होने की संभावना है जताई जा रही हैविभाग ने यह कहा है कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था कर ले ताकि पानी/नमी से फसल का बचाव हो सके। साथ ही रबी फसल के लिए ओलावृष्टि से बचाव के लिए उपरोक्त जिलों के लिए एहतियाती उपाय कर ले।

 

कई जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि

 

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी व पूसा रहा। वही लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म जिला 29.7 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी रहा।पटना के अधिकतम तापमान में 0.7 और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 10.7डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!