Weather Update

आज का मौसम;पश्चिमी विक्षोभ आज देगा दस्तक:फिर से बढ़ेगी ठंड;पटना में बूंदाबांदी के आसार

आप का मौसम;पटना.पश्चिमी विक्षाेभ शनिवार काे दस्तक देने वाला है। यह हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में दस्तक देगा। इससे पहाड़ी इलाकाें में ठंड बढ़ेगी। बिहार में भी हवा के रुख में बदलाव हाेने की संभावना है। उत्तरी पछुआ हवा की बजाय दक्षिणी पूर्वी हवा चलने के आसार हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

माैसमविदाें के अनुसार, इस सिस्टम की वजह से 21 और 22 फरवरी काे पटना समेत दक्षिण बिहार में कहीं-कहीं आकाश बादलाें से घिरे रह सकते हैं। साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी हाे सकती है।वहीं उत्तरी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हाेने की संभावना है। अगले दाे दिनाें में राज्य के तापमान में काेई बदलाव नहीं हाेेगा। इसके तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ाेतरी हाेने का पूर्वानुमान है।

 

इधर, शुक्रवार काे सुबह में हल्का कुहासा छाया था। दिन चढ़ने के बाद धूप निकल गई। हवा की रफ्तार कम हाेने से धूप में गर्मी थी। पटना का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया जाे गुरुवार की अपेक्षा 1.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा जाे गुरुवार के मुकाबले 1.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!