Patna

3 ATM को काटा, 8 लाख रुपए ले गए:रात मे गैस कटर से काटकर वारदात को दिया अंजाम

पटना।छपरा में बुधवार की रात अलग-अलग तीन जगह से एटीएम से चोरी का मामला सामने आया है। जहां लुटेरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर आठ लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। वही एक साथ तीन जगह पर एटीएम काटे जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपरा-मसरख मुख्य मार्ग पर मेथावलिया स्थित दुधाइला पुल के पास घटित हुआ है। जबकि दूसरा मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर बाजार में घटित हुआ है। वहीं तीसरा मामला परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में घटित हुआ है। हालांकि अंजनी गांव स्थित एटीएम से पैसे की चोरी नहीं हो सकी है।

 

तीन एटीएम को एक साथ बनाया निशाना

 

घटना के बारे में हिताची कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि एटीएम लुटेरों द्वारा एक साथ तीन जगह पर एटीएम काटने के घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें से दो एटीएम से पैसों की लूट हुई है। छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत एटीएम और बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर बाजार स्थित एटीएम से पैसे की लूट हुई है।जबकि परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव से पैसे की लूट नहीं हो सकी है। तीनों एटीएम हिताची कंपनी द्वारा एसबीआई से अनुबंध के तहत लगाए गए है। स्थानीय पुलिस और टेक्निकल टीम द्वारा जांच पड़ताल के साथ सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। दोनों एटीएम मशीन से लूटे गए पैसों का हिसाब किया गया है जो लगभग 8 लाख के आसपास बताई जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!