Patna

तेजस्वी यादव 20 फरवरी से करेंगे बिहार का दौरा,जनता को बताएंगे 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि

पटना।पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 20 फरवरी से बिहार के दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान जनता को 17 महीने के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताएंगे। गुरुवार को पार्टी की बैठक में ये फैसला लिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की अध्यक्षता में तेजस्वी आवास पर पार्टी की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के विधायक, जिला अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई कि राजद के 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि लोगों को बताए। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए।मीटिंग खत्म होने के बाद आरजेडी विधायकों ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का एक ही लक्ष्य नरेंद्र मोदी को रोकना है।

 

2024 लोकसभा चुनाव काफी अहम

 

पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने बताया कि दलितों की भागीदारी राजनीति में बहुत कम होती जा रही है। आज कल ऐसा हो रहा है कि वोट गरीबों का और राज कोई और करता है। इसलिए गरीबों के बीच यह संदेश देना है कि 2024 लोकसभा चुनाव काफी अहम है। सभी दलित, पिछड़ों और अकलियत भाइयों को एक होकर चुनाव की तैयारी करना है।बता दें, बिहार में 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। आरजेडी की ओर से मनोज झा और तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को प्रत्याशी बनाया गया। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया है। इस लिहाज ये मीटिंग काफी अहम मानी जा रही थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!