Samastipur

समस्तीपुर मे शिक्षको ने के के पाठक के खिलाफ की नारेबाजी, कहा- बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा मिले

समस्तीपुर.शिक्षक एकता मंच के बैनर तले शनिवार शाम शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार की ओर से जारी विशिष्ट शिक्षक नियमावली और उससे जुड़ी सक्षमता परीक्षा का विरोध किया। इस दौरान शिक्षक शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिक्षक एकता मंच के बैनर तले शिक्षकों ने शहर के पटेल मैदान से जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मांगों का भ्रमण करते हॉस्पिटल गुल अंबर पहुंचा। जहां लोगों ने सभा का भी आयोजन किया।

 

विद्यालय की समय-सारणी 10:00 बजे से 4:00 बजे तक हो

 

इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने कहा दक्षता और पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण तमाम नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए। नियोजित शिक्षकों के राज्य कर्मी के लिए सक्षमता परीक्षा के प्रावधानों को समाप्त किया जाए। ऐच्छिक स्थानांतरण के प्रावधान को लागू किया जाए। अवकाश तालिका पूर्व की भांति लागू हो। विद्यालय की समय-सारणी 10:00 बजे से 4:00 बजे तक हो।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!