Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर में श्रीमद देवी भागवत कथा 10 फरवरी से, तैयारियां जोरों पर,आचार्य योगेश प्रभाकर जी महाराज सुनाएंगे कथा

दलसिंहसराय। विद्यापतिनगर। प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में श्री शत् चण्डी महायज्ञ के आयोजन को लेकर संपूर्ण क्षेत्र भक्ति-भाव में सराबोर हो चुका है। आस्था और विश्वास का प्रतीक बन चुकी ऐतिहासिक पुरानी दुर्गा मंदिर के नवनिर्माण एवं स्थापित प्रतिमा के पुनः प्रतिष्ठा को लेकर पुरानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा 9-19 फरवरी के बीच शत् चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के मद्देनजर पूजा समिति व महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा की जाने वाली तैयारी अंतिम दौर है। शत् चण्डी महायज्ञ का आयोजन लंगड़ा ढाला (शिव मंदिर) के समीप किया जा रहा है, आयोजन के मद्देनजर भव्य पंडाल, यज्ञशाला, प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा, अतिथियों के अवसान, शौचालय, खान-पान साज-सज्जा आदि कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

कलश सह शोभायात्रा 9 फरवरी को होगी। 10-16 फरवरी तक श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे कथा मर्मज्ञ आचार्य योगेश प्रभाकर जी महाराज के द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा श्रोताओं को सुनाया जाएगा। वहीं 17 फरवरी फरवरी को संगीतमय राम विवाह झांकी मैथिली गायक कन्हैया कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 18 फरवरी को ग़ज़ल गायक राजीव कुमार मंच की शोभा बढ़ाएंगे। 19 फरवरी को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ ही संध्या में यज्ञ पूजित प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। 9 फरवरी से भव्य कलश सह शोभा यात्रा आयोजित होने वाले श्री शत चंडी महा यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया है। वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य योगेश प्रभाकर जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद देवी भागवत कथा श्रद्धालुओं को श्रवण कराया जाएगा।

 

 

 

मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 फरवरी से शुरू होने वाले इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं के लिए कथा का सीधा प्रसारण साधना भक्ति चैनल पर प्रसारण किया जाएगा। मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में यज्ञ की तैयारियों में पूजा समिति के सचिव अर्जुन प्रसाद सिंह, अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय, विमल सिंह, गोविंद मिश्र, रामदयाल झा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू, सचिव शिवदानी सिंह झप्पू, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामाधार झा, विमल प्रसाद सिंह, नवीन सिंह, सुबोध सिंह, सुधाकर झा, राजेश रौशन, रजनीश झा पिंटू आदि जुटे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!