समस्तीपुर;पूसा रेलवे स्टेशन स्थित रेपुरा रेल गुमटी के पास रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत शव बरामद
समस्तीपुर!पूसा।वैनी ओपी पुलिस ने मंगलवार सुबह समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पूसा रेलवे स्टेशन स्थित रेपुरा रेल गुमटी के पास से एक व्यक्ति के शव को क्षत विक्षत अवस्था में बरामद किया है। इस स्थल से शरीर के कई टुकड़े मिलने से यह आशंका है कि व्यक्ति की मौत किसी ट्रेन से कटकर ही हुई होगी। शाम तक मृतक की पहचान हो पाई थी। वैनी ओपी पुलिस ने शव के पास से एक साइकिल को भी बरामद किया है।
साइकिल और कुछ कपड़ों के आधार पर ओपी पुलिस शव का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वैसे यह हादसा है या खुदकुशी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वैनी ओपी अध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।