Samastipur

“समस्तीपुर न्यूज़;विभूतिपुर से गायब दो सगी समेत 4 बहन बरामद, चार युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर ।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल पढ़ने गई दो सगी, एक चचेरी एवं एक फुफेरी बहन के अलावे एक बालिग लड़की को विभूतिपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणा से बरामद करते हुए चार युवक को भी गिरफ्तार कर रविवार की देर रात थाना ले आई है। उसके बाद सोमवार को सभी लड़की को मेडिकल जांच भी करवाई है। इसमें गायब तीन नाबालिग और दो बालिग है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विदित हो कि गायब लकड़ी के पिता द्वारा अपनी बेटी, भतीजी समेत चार लड़की को 2 फरवरी को स्कूल पढ़ने जाने के दौरान गायब हो जाने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज करवाई गई थी। इसमें कहा था कि 2 फरवरी को सभी एक विद्यालय में पढ़ने गई थी। जो शाम 5:00 बजे तक घर वापस नहीं लौटी। जिसपर खोजबीन शुरू किया गया।

इसमें 4 फरवरी को एक गायब बालिक लड़की की मां के द्वारा राजपुरा में सही सलामत होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों द्वारा वहां से ये चार के अलावे एक और लड़की के साथ मार्केट जाने की बात बताई गई। लेकिन वह नहीं लौटी है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। इसकी पता लगाने की तफ्तीश में जुटी हुई थी। इसके बाद मिले ठिकानों पर पुलिस द्वारा उसे बरामद कर लिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!