समस्तीपुर;फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का खुलासा:एक बदमाश गिरफ्तार,लूटी गई मोबाइल भी बरामद
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मटीओर बांध के पास गत 10 जनवरी को हुए फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए इस मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मोहनपुर ओपी क्षेत्र के डुमरी छपरा गांव निवासी हरेल राय का पुत्र बैजू राय उर्फ बाबर के रूप में की गई है। जिसके पास से फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूट गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।
लूटी गई मोबाइल बरामद
पटोरी के डीएसपी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि लूट की घटना के बाद इस मामले में उनके नेतृत्व में एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। मानवीय अनुसंधान व तकनीकी जांच के बाद इस मामले में गिरोह का खुलासा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चपरा गांव निवासी बैजू राय को गिरफ्तार किया जिसके पास से लूटी गई मोबाइल बरामद की गई । पूछताछ के दौरान बैजू ने इस घटना में शामिल अन्य दो बदमाशों के बारे में भी जानकारी दी। जिसकी पहचान कर ली गई है। हालांकि दोनों अपने घर से फरार मिले।
10 जनवरी को हुई थी लूट की घटना
यहां बता दें कि गत 10 जनवरी की शाम माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मी इलाके में वसूली कर लौट रहे थे । इसी दौरान मटीओर गांव में बांध की ओर पूर्व से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उनसे 84 हजार रुपए के अलावा उनका मोबाइल आदि छीन लिया था ।इस घटना में अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिक की दर्ज की गई थी।इसके बाद इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया गया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार बदमाश को जेल भेजा जा रहा है जबकि फरार चल रहे दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू की गई है
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
