Samastipur

समस्तीपुर:डीएसपी ने किया शिवाजीनगर थाना का उद्घाटन, एफआईआर के लिए नहीं काटना होगा चक्कर

समस्तीपुर।शिवाजीनगर में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने विधि व्यवस्था के संधारण एवं सुरक्षा के लिए प्रखंड के शिवाजीनगर ओपी को थाना के रूप में अपग्रेड किया गया है। इसको लेकर सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया था। विदित हो कि अब तक ओपी का कार्य अपने पैतृक थाना हथौड़ी के अंतर्गत सभी मामलों की प्राथमिकी दर्ज किया जाता था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार, थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ,अपर थाना अध्यक्ष हंसराज राम, मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया रामचंद्र सिंह , समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, मुखिया नटवर राय ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर शिवाजीनगर ओपी को फूल प्लेजर थाना के रूप में शुभारंभ कर दिया। उन्होंने बताया कि हथौड़ी थाना से यहां ज्यादा केस आता था। ओपी को स्वतंत्र रूप से थाना का दर्जा दिया गया है।मौके पर प्रशिक्षु एसआई शकर कुमार चौधरी, एसआई राजेश कुमार, राम कुमार सिह, दुखा मुखिया, अशर्फी सहनी , पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद बिरजू, संजय सहनी, श्याम कुमार सहित अन्य शामिल थे।

 

हलई थाना का विधायक ने किया उद्घाटन मोरवा| हलई ओपी को अपग्रेड कर थाना बना दिया गया है। नये बने हलई थाना का विधायक रणविजय साहू,डीएसपी पटोरी रविशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष अशोक कुमार व अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि थाना बनने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी। गौरतलब हो कि हलई ओपी का मुकदमा ताजपुर थाना में होता था। विधायक ने इस ओपी को थाना का दर्जा देने का मामला विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था। मौके पर रंग लाल साह, जनार्दन सिंह, महेश सहनी, देवेन्द्र पासवान, दिनेश राय समेत दर्जनों गणमान्य लोग व पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!