Samastipur

समस्तीपुर; बूढी गंडक के राजघाट पर पुल का निर्माण शुरू: बेगूसराय -दरभंगा की दूरी घटेगी,दलसिंहसराय ,रोसड़ा की ओर से…

समस्तीपुर में बूढी गंडक नदी के जितवारपुर के राजघाट पर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 336.37 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस पुल के बन जाने से आवागमन की सुविधा सुलभ होगी। जितवारपुर का तो विकास होगा ही, साथ ही बेगूसराय और दरभंगा की दूरी भी घट जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

किसानों को सब्जी मंडी जाना आसान हो जाएगा

 

बेगूसराय से दरभंगा जाने वाले लोगों को समस्तीपुर शहर में बिना एंट्री किए जितवारपुर-इलमासनगर-मन्नीपुर होते हुए सीधा मुक्तापुर चले जाएंगे। जिससे करीब 25 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इसके अलावा रोसड़ा, दलसिंहसराय, उजियारपुर के किसानों को सब्जी मंडी जाना आसान हो जाएगा। आवागमन सुविधा सुलभ होने से इलाके का विकास होगा। लंबे समय से लोग इस इलाके में पुल की मांग कर रहे थे।

 

पुल निर्माण कार्य में जुटे कार्य एजेंसी के प्रोजेक्ट हेड राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी फाउंडेन का कार्य शुरू किया गया है। 24 महीने के अंदर पुल का निर्माण पूरा करना है लेकिन इसे 18 महीने के अंदर ही पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 10 पीलर वाले के इस पुल में पाए के बीच की दूरी 35.17 मीटर की होगी। टू वे पुल 11.9 मीटर चौड़ी होगी। मुख्य पीलर 8 होगा। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले पीलर का कार्य पूरा किया जाएगा। पुल का निर्माण शुरू होने से इलाके में लोगों के बीच खुशी देखी जा रही है।

 

 

मगरदही पुल का लोड घटेगा, जाम की समस्या भी होगी कम

 

जितवारपुर राजघाट पर पुल के बन जाने से शहर के मगरदही ब्रिज का रस कम होगा। जाम की समस्या में कमी आएगी। बेगूसराय, रोसड़ा, दलसिंहसराय की ओर से आने वाले लोगों को समस्तीपुर शहर में प्रवेश नहीं करना होगा। सीधा जितवारपुर होते हुए पुल को पार कर दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। बेगूसराय से आने वाले लोगों को करीब 25 किलामीटर की कम दूरी तय करनी होगी। दरभंगा से जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।इस पुल के बन जाने से दलसिंहसराय, उजियारपुर, रोसड़ा के किसानों को बाजार समिति आना जाना आसान हो जाएगा। उन्हें बाजार के पुल पर जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। पूर्व में लोगों को मगरदही घाट होते हुए जाना होता था। वह अब सीधा बाजार समिति जा पाएंगे।

 

एक नजर में पुल

 

पुल की लंबाई- 336.37 मीटर,पहुंच पथ की लंबाई- 679 मीटर,पुल की चौराई- 11.9 मीटर,पुल में कुल पाए की संख्या- 10,पाए के बीच की दूरी- 35.17 मीटर।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!