Samastipur

सिंघिया में यज्ञ अनुष्ठान को लेकर साधु संत व श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

Samastipur:सिंघिया।प्रखंड के वारी अंतर्गत पिपराघाट स्थित कमला व जीवछ नदी के संगम तट (त्रिमुहानी) में भव्य शोभायात्रा के साथ 9 दिवसीय श्रीराम कथा यज्ञ शुभारंभ की गई। इसको लेकर पिपराघाट के ब्रह्मस्थान परिसर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु एकत्रित हुए। जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 351 कन्याओं ने नदी के संगम तट पर कलश में जल भरकर भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीराम सीता, कृष्ण बलराम की झांकी के साथ भजन संकीर्तन गाते हुए श्रद्धालु वारी गांव स्थित काली मंदिर हनुमान चौक, भूपति ठाकुरवाड़ी, मणिमंडप, दुर्गास्थान एवं अन्य धार्मिक स्थल का भ्रमण करते हुए ब्रह्मस्थान स्थित संगम तट के यज्ञ स्थल पर पहुंची।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहां वृन्दावन से पधारे आचार्य गिरधारी शरणदास की देखा रेखा में विधि पूर्वक वैदिक मंत्रोचारण के बीच 9 दिवसीय श्रीराम कथा यज्ञ आरंभ हुई। यज्ञ के सफल संचालन खलीफे मुखिया, गणेशी मुखिया, नारायण मुखिया बौकू मुखिया, संजीत मुखिया, रामानन्द मुखिया आदि ग्रामीण श्रद्धालु सक्रिय दिखे। यज्ञ के पहले दिन वृन्दावन से पधारे आचार्य गिरधारी शरण दास ने संगीतमय श्रीराम कथा के श्रवण के महत्व के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी देते

 

 

हुए बताया की रामायण की कथा समाज की विचारधारा शुद्ध रखते हुए मानव रूपी भवसागर पार कराती है। रामायण की दर्शन मात्र से प्राणी की जीवन धन्य जाता है। यज्ञ में भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!