प्रो. संजय झा बने मिथिला विश्वविद्यालय स्नातकोत इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष,दिया बधाई
दलसिंहसराय।रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष पर आसीन हुए.प्रोफेसर झा की कार्य कुशलता, प्रशासनिक क्षमता एवं कर्मठता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें एक तरफ जहां विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष पद से सुशोभित किया है, वहीं दूसरी तरफ नैक मूल्यांकन तक उन्हें आर. बी. कालेज, दलसिंगसराय के प्रधानाचार्य पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है.
अपने प्रधानाचार्य के स्नातकोत्तर इतिहास विभागाध्यक्ष बनने पर महाविद्यालय के प्राध्यापक,शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्रसंघ के सदस्यों ने अपार खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी.