Patna

ऑनलाइन फेस क्रीम मंगाना पड़ा महंगा,लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट से कटे 60000

पटना में साइबर ठग अलग-अलग तरीके से ठगी कर रहे हैं। गोला रोड की रहने वाली सोनम भट्ट के साथ ऑनलाइन फेस क्रीम के नाम पर 60 हजार रुपए की ठगी हुई है। साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ऑनलाइन फेस क्रीम किया था ऑर्डर

 

लिखित शिकायत में सोनम ने बताया कि 9 फरवरी को ऑनलाइन फेस क्रीम ऑर्डर किया था। जिसका भुगतान 600 रुपए ऑनलाइन ही कर दिया था। 14 फरवरी को समय पर जब डिलीवरी नहीं हुआ तो, उस कंपनी का नंबर गूगल से निकाला। जो नंबर दिया गया था, उस पर कॉल नहीं लगा। 5 मिनट के अंदर एक कॉल आया और कहा गया की आपने फेस क्रीम ऑर्डर किया था। उसका पेमेंट हो गया है। लेकिन कुछ टेक्निकल कारण से आपका ऑर्डर प्लेस नहीं हो पाया है।एक एप का लिंक भेज रहे हैं। उसको डाउनलोड करके ऑर्डर नंबर डाल कर भेज दीजिए। प्रोडेक्ट 2 से 3 दिन में आपके पास पहुंच जाएगा। जैसे ही मैंने वो एप डाउनलोड किया। मेरे खाते से 60000 रुपए कट गए। जिसके बाद मैने साइबर थाना में इसकी सूचना दी।

 

संबंधित बैंक से डिटेल मांगा गया है

 

इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी अनुराधा सिंह ने बताया कि सोनम के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अकाउंट से पैसा कहां गया है, इसकी जानकारी संबंधित बैंक से मांगा गया। डिटेल आते ही, जिस बैंक खाते में पैसा गया है, उसे फ्रिज कराया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!