Samastipur

BPSC ;बिहार में अब इन शिक्षकों को देना होगा इस्तीफा, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर। Bihar Teacher News अगर आप पहले चरण में नियुक्त शिक्षक हैं और आपका चयन दूसरे चरण के शिक्षक के रूप में हुआ है, तो आपको पुराने स्कूल से त्यागपत्र देकर ही दूसरे स्कूल में योगदान करना होगा। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय द्वारा पत्र जारी किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वैसे शिक्षक जो प्रथम चरण में विद्यालय अध्यापक के रूप में चयनित होकर कार्यरत हैं। अब उनका चयन द्वितीय चरण में विद्यालय अध्यापक के पद पर हुआ है, तो ऐसे शिक्षकों को पहले के विद्यालय से त्यागपत्र देना होगा। त्यागपत्र नियुक्ति प्राधिकार से स्वीकृत होने के बाद ही वे द्वितीय चरण में चयनित विद्यालय अध्यापक के पद पर योगदान दे सकेंगे।

 

230 शिक्षकों को देना होगा इस्तीफा!

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि बिना अपग्रेड हुए किसी भी शिक्षक को विरमित नहीं करना है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के 230 शिक्षक ऐसे हैं, जिनका पहले चरण के बाद दूसरे चरण में समस्तीपुर सहित अन्य जिलों के लिए अपग्रेड क्लास में चयन हुआ है।वहीं, जिला शिक्षा विभाग द्वारा दूसरे चरण के शिक्षकों के पदस्थापन पत्र बांटने का काम जारी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने बताया कि दूसरे चरण में 2612 अध्यापक को  पदस्थापन पत्र दिया जा रहा है। योगदान के उपरांत सभी का बायोमेट्रिक जांच किया जाना है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!