Patna

नीतीश कुमार की सरकार ने नई कैबिनेट में मंत्रियों के विभाग का किया बंटवारा,सम्राट चौधरी को वित्त तो विजय चौधरी भी मिला शिक्षा

PATNA :नीतीश कुमार की सरकार ने नई कैबिनेट में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया है। इस नए कैबिनेट में सम्राट चौधरी को वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, नगर विकास आवास विभा, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभा,ग उद्योग विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग, पथ निर्माण विभाग, राजस्व भूमि सुधार विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, श्रम संसाधन विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, लघु जल संसाधन विभाग लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इसके अलावा विजय चौधरी को जल संसाधन विभाग, संसदीय कार्य विभाग,भवन निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बिजेंद्र यादव को ऊर्जा विभाग, योजना का विकास विभाग, मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

 

श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है। प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा पाया गया है। संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है।इसके साथ ही निर्दलीय विधायक सुमित कुमार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदार जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!