Begusarai

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत:मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक दिव्यांग महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा रसीदपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान साठा रसीदपुर गांव के रहने वाले सुमित कुमार चौरसिया की पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका के भाई रजनीश कुमार ने कहा कि 2017 में अपनी बहन की शादी साठा रसीदपुर गांव निवासी सुमित कुमार चौरसिया के साथ की थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक अच्छा संबंध रहा। इस बीच एक पुत्र और एक पुत्री भी हुई। उसके बाद मेरी बहन के साथ मारपीट और गाली-गलौज सुमित कुमार चौरसिया और उसकी मां ने शुरू कर दिया।

 

ससुराल वालों ने कहा, गिरने से हुई मौत

 

मृतका के भाई ने कहा कि मेरी बहन एक पैर से दिव्यांग है। बीती रात भी बहन के साथ मारपीट हुई और सुबह गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी बहन के सास ने यह जानकारी दी कि आपकी बहन गिर गई है। जिसे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया है कि जब घर पर पहुंचे तो पता चला कि गले में फंदा लगाकर इसकी हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मंसूरचक थाना पुलिस को दी गई है। मौके पर मंसूरचक थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

मृतका के पति से पुलिस ने की पूछताछ

 

मंसूरचक थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि साठा रसीदपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला के गले में फंदे का निशान था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सुमित कुमार चौरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!