Patna

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, आत्महत्या की आशंका,घटना से पहले बनाया विडियो

टना।गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के छितौना हखौली गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। घटना की सुचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर में अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के छितौना हखौली गांव निवासी राजकुमार गुप्ता की पत्नी नीतू देवी(25) के रूप में की गई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि नीतू की शादी पांच साल पहले छितौना हखौली गांव निवासी राजकुमार गुप्ता के साथ हुई थी। उसका तीन साल का एक बेटा भी है।

 

पति के अवैध-संबंध के शक में आत्महत्या की आशंका

 

मृतका के भाई नीतीश कुमार ने अपने जीजा पर आरोप लगाते हुए बताया कि यूपी के बरगच निवासी एक महिला से उनका अवैध संबंध है। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। साथ ही दहेज को लेकर नीतू पर दबाव बनाता था। वहीं उसके साथ अक्सर मारपीट करता था।उसने बताया की शनिवार को उनकी बहन ने फोन की लेकिन पूरी बात नही हो सकी। दुबारा जब फोन किया तो उसकी सास ने फोन उठाकर उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। जिसके बाद उसके पास पहुंचे तो फंदे से लटका उसका शव देखा, वही उस कमरे का दरवाजा भी खुला था।साथ ही उसने बताया की मौत के पहले उसने एक विडियो भी अपने मोबाइल में रिकार्ड किया है। जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि उसने पति के अवैध संबंध के कारण ही आत्महत्या की है।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

विजयीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि फंदे से लटकता हुआ महिला का शव बरामद हुआ है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों की जानकारी प्राप्त होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!