Dalsinghsarai

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित 31 नंबर रेलवे रेलवे गुमटी के पास ट्रेन के ठोकर से अज्ञात युवक कि हुई मौत

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित 31 नंबर रेलवे रेलवे गुमटी के पास रेलवे लाइन के किनारे बीते देर रात्रि एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. शव मिलने की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते दलसिंहसराय थाना के पुलिस  को सौप दिया.मृतक के पास से कोई भी रेल टिकट नहीं मिली जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक आसपास के गांव का होगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबध में ओपी रेल प्रभारी राम सूरत कुमार ने बताया कि गेट मैन के द्वारा सुचना मिली थी कि एक अज्ञात का शव है. पहुँच कर जाँच किया जिसमें पाया कि युवक का शव दलसिंहसराय से बछवारा कि से जाने वाली रेल पटरी के पास पड़ी थी.युवक के सर में किसी ट्रेन से धक्का लगने कि बात कही जा रही है.शव को पोस्टमार्ट और आवश्यक कार्रवाई के लिए लोकल पुलिस को सौप दिया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!