Samastipur

समस्तीपुर में बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारी घर पहुंच दी जानकारी,भर्ती

समस्तीपुर.जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मागत बथुआ गांव में गुरुवार की रात गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए शहर के आदर्शनगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। युवक की पहचान धर्मागत बथुआ निवासी वैद्यनाथ सिंह के पुत्र हरेंद्र सिंह उर्फ हीरा सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके दाहिने सीने में गोली लगी है। परिजनों के अनुसार श्रीरामपुर रेल गुमटी के निकट उसे गोली मारी गई है। हालांकि गोली किसने मारी तथा कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार घायल युवक के विरुद्ध पूसा थाना में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है और वह एक बार जेल भी जा चुका है। हालांकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एक फरवरी : मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत चाय दुकान पर फायरिंग की घटना 20 जनवरी: मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मगरदहीघाट गंडक नदी पुल पर कोर्ट जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। 8 जनवरी: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूर्व उप सरपंच व उनके भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 8 जनवरी: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उत्तर चौक पर बदमाशों आपसी विवाद में एक चाय दुकानदार सहित दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 2 जनवरी: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधपुरा में बदमाशों ने घर में सो रहे बुजुर्ग को गोली मारकर किया घायल। 17 दिसंबर: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज में आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर दो भाइयों को गोली मार दी। इसमें एक की मौत हो गई थी। 12 दिसंबर: रोसड़ा थाना क्षेत्र के बाघोपुर में जमीनी विवाद में बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

 

युवक के परिजनों ने बताया कि हीरा गांव में मवेशी डॉक्टर का काम करता है। शाम में वह गांव में ही था। रात में जब सभी सो रहे थे इसी दौरान युवक चिल्लाते हुए आता कि पिताजी हमरा गोली मार देलकों गुमटी के पास और इसके बाद वह दरवाजे पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के अनुसार युवक को लगी गोली को निकाल दिया गया है। घायल की स्थिति अब पहले से बेहतर है। हालांकि अब भी वह वेंटीलेटर पर है इस संबंध में पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि होश में आने पर फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घायल के होश में आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। -संजय कुमार पाण्डेय, डीएसपी, सदर, समस्तीपुर

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!