Samastipur

समस्तीपुर जिले के पटोरी पटोरी बाजार में बेकरी हाउस और शू स्टोर मे लगी आग,25 लाख से अधिक का नुकसान

समस्तीपुर जिले के पटोरी पटोरी बाजार में गुरुवार को हुई भीषण अगलगी कांड में बेकरी व शू स्टोर जलकर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में 25 लाख से अधिक के संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारण बाजार में अफरातफरी मच गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दो घंटे के बाद पाया गया काबू

 

घटना के संबंध में बताया है कि सुबह करीब 10 बजे पटोरी ओर आसपास के इलाके में हल्की बारिश हो रही थी, जिस कारण बाजार की अधिकतर दुकानें बंद थी। अचानक लोगों ने रंजीत कुमार की बेकरी और दिनेश कुमार के शू स्टोर से धुंआ उठता देखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों दुकान धूं-धूं कर जलने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों ने आग बूझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो पाई। जिसके बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पटोरी थाने से दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम को भी आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे से अधिक समय लगा। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

दोनों दुकान जलकर हुआ खाक

 

इस घटना में बेकरी हाउस का सारा सामान पूरी तरह से जल कर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग पहले बेकरी हाउस में लगी थी। जिसके बाद शू स्टोर को भी अपने चपेटे में ले लिया। बेकरी हाउसे के दुकानदार रंजीत का कहना है कि इस घटना में करीब 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। जबकि शू स्टोर के दुकानदार दिनेश ने बताया कि उनके दुकान में 8-10 लाख का सामान बर्बाद हुआ है।पटोरी DSP रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना पर तुरंत दमकल टीम को भेजा गया था। आग पर काबू पा लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!