Patna

लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को नियमित जमानत,एवेन्यू कोर्ट ने दी राहत

Patna.रेलवे में कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार को राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी एवं उनकी दोनों बेटियों सांसद मीसा भारती एवं हेमा यादव को नियमित जमानत दे दी है। तीनों मां-बेटियां बुधवार को अदालत में पेश हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अदालत ने उनकी नियमित जमानत देने की याचिका को मंजूर कर लिया। कोर्ट ने कहा कि याचिका को खारिज करने की फिलहाल कोई वजह नहीं है। उन्हें यह जमानत जमीन के बदले नौकरी देने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की जांच कर रहा है।

 

 

 

 

दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में बुधवार को आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक राबड़ी, मीसा और हेमा यादव बुधवार को कोर्ट में पेश हुईं। इसके अलावा अदालत ने आरोपी हृदयानंद चौधरी की भी नियमित जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। सभी आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर बेल दी गई है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि ईडी ने जांच के दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था, ऐसे में इनकी नियमित जमानत याचिका को खारिज नहीं किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

एक दिन पहले राउज एवेन्युू कोर्ट में इसी केस से जुड़े एक अन्य मामले पर सुनवाई हुई थी। मंगलवार को जांच एजेंसी सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि वह एक और चार्जशीट दाखिल करने वाली है। इसके बाद अदालत ने सीबीआई को नई चार्जशीट दायर करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया। इसपर अगली सुनवाई 14 मार्च को तय की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!