Patna

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका:27 फरवरी को लगेगा जॉब कैंप, 400 सीटों पर होगी बहाली,इतनी मिलेगी सैलरी

पटना।दरभंगा.नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 27 फरवरी मंगलवार को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Credit Access Grameen Limited द्वारा दिन के 11:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में KM ( Field Work) के लिए कुल – 400 रिक्तियों पर इंटरव्यू के बाद चयनित युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 से 29 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 34 वर्ष निर्धारित किया गया है।

 

12वीं और ग्रैजुएट युवाओं का होगा चयन

 

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन के बाद 15,250 रुपया दिया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, मुजफ्फरपुर एवं बिहार के सभी जिले में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

 

उन्होंने कहा कि सभी इक्षुक युवा उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!