Patna

शादी के एक साल बाद लड़की की मौत,पति समेत ससुराल वालों पर आरोप बुलेट के लिए मार डाला

पटना।हाजीपुर में शादीशुदा लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। आरोप है कि दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी पति समेत घर के अन्य लोग भी घर छोड़कर फरार हैं। घटना की सूचना महिला के पति ने उसके मायके वालों को दी और कहा कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मायके वालों में कोहराम मच गया। सभी परिजन भागे भागे घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना सम्बन्धित थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत निवासी बाब्बन घाट गांव निवासी विमल किशोर राय की 20 वर्षीय बेटी आरती कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी एक साल पहले महुआ थाना क्षेत्र के भादवास गांव निवासी विमल राय के पुत्र संतोष कुमार से हुई थी। दहेज स्वरूप पांच लाख रुपए भी दिए गए थे। शादी बाद दूल्हे ने सेहरा हटाने के बाद ससुराल वालों से बुलेट बाइक की डिमांड कर दी थी।

 

 

 

लड़की के मायके वालों ने बुलेट बाइक दे देने की बात कही थी, लेकिन दूल्हा उसके साथ मारपीट करता रहता था। भाई विपुल कुमार ने बताया कि शादी के बाद लड़का बुलेट बाइक मांग रहा था। बोले थे दे देंगे लेकिन बहन के साथ मारपीट करता थाय़ कई बार उसे समझा भी दिया गया था लेकिन वो माना नहीं और हत्या कर दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!