Samastipur

बिहार के पहले रिवर फ्रंट का फर्स्ट फेज का लोकार्पण:सीएम नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ,मिलेगी यह सुविधा

समस्तीपुर।बेगूसराय के सिमरिया गंगा तट पर बन रहे बिहार के पहले रिवर फ्रंट के प्रथम चरण का लोकार्पण आज सीएम नीतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद प्रो. राकेश सिन्हा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी एवं पूर्व मंत्री संजय कुमार झा सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बगैर कुछ बोल निकल गए नीतीश

 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से ठीक 4:00 बजे सिमरिया धाम में गंगा तट पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले शिलापट्ट का अनावरण किया। उसके बाद फीता काट कर पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने गंगा तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।

 

इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से निर्माण कार्य के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। विभाग के सचिव चैतन्य प्रसाद एवं पूर्व मंत्री संजय कुमार झा ने कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। लोकार्पण एवं निरीक्षण के बाद लोग इंतजार में ही खड़े रह गए, लेकिन सीएम बगैर कुछ बोल निकल गए।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि घाट का उद्घाटन आज किया गया है। यह कल्पवास और महाकुंभ का स्थल है। पूरे बिहार के लिए यह स्थल बहुत बड़ा महत्व रखता है। इसी को लेकर आज सीएम ने प्रथम चरण का उद्घाटन किया। सिक्स लेन पुल का मॉनिटरिंग हो गया है। जानकी पौड़ी के रूप में सिमरिया डेवलप होगा। बिहार में यह बड़ा स्वरूप दिखाई देगा, पूरे देश से लोग यहां आएंगे।

 

तेजस्वी यादव द्वारा सभी विकास 17 महीने में करने की बात कहने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनको 15 साल का अवसर मिला, कुछ नहीं कर सके। जनादेश एनडीए को मिला था एनडीए ने विकास के विजन को रखा था, सोच को रखा था, विकास की नींव को रखा था, वह विकास आज फलित हो रहा है। चाहे नियुक्ति का मामला हो चाहे डेवलपमेंट का मामला, प्रधानमंत्री का विजन दिखाई दे रहा है। जो व्यक्ति अपने व्यक्तिगत जीवन का निर्वहन नहीं कर पाए, पांच-पांच विभाग लेकर सिर्फ जनता की गाढ़ी कमाई लूटने में लग रहे, विकास में रुचि नहीं था, ना कोई विजन था। उनके सत्ता से हटने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इन लोगों ने बिहार को बर्बाद किया है। बिहार के जनता की गाढ़ी कमाई लूटी है। नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता है। गाढ़ी कमाई लूटने वालों पर अब जनता कभी विश्वास नहीं करेगी। अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ाने वाले इन लोग पर कोई विश्वास नहीं करेगा।

 

‘जनता के आर्शीवाद से पूरा होगा NDA का संकल्प’

 

जनता मालिक है, विकसित भारत बनाने का संकल्प नरेंद्र मोदी ने लिया और विकसित बिहार का संकल्प एनडीए का है। एनडीए का यह संकल्प जनता के आशीर्वाद से पूरा होगा। सरकार से लोगों में उमंग है। जिस व्यक्ति को सदन में जिम्मेदारी निभानी चाहिए, सदन चल रहा है, जिम्मेदारी निभाने के बदले यह जन विश्वास ले रहे हैं। इतने दिनों तक सत्ता में रहे कभी किसी का आंसू पोछने नहीं गए। भ्रष्टाचार का जवाब नहीं दिया, सिर्फ पिकनिक मनाने से कुछ नहीं होगा।

 

3 मार्च को महागठबंधन की होने वाली रैली पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको आंदोलन करने का अधिकार है। लेकिन जजमेंट जनता करेगी, तीन चुनाव में उपचुनाव में राजद को जवाब मिल चुका है। स्पेशल पैकेज के माध्यम से बिहार में बड़े-बड़े कार्य हुए हैं। 56000 करोड़ का हमने बजट में बताया है। कई इस तरह के कार्य हुए हैं, जो लोगों को दिखाई पड़ रहा है, शिलान्यास उद्घाटन हो रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!