Samastipur

DM ने दलसिंहसराय, मुसरीघरारी चौक पर बनने वाले अंडर पास स्थल का किया निरीक्षण,दिया आवश्यक दिशा निर्देश

समस्तीपुर । जिलाधिकारी योगेंद्र के द्वारा NH-28 पथ पर ताजपुर, मुसरीघरारी एवं दलसिंहसराय चौक बनाए जाने वाले अंडर पास का स्थल निरीक्षण किया गया। इसके निर्माण का उद्देश्य इन स्थलों पर यातायात के परिचालन को सुगमता देना, अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना तथा जाम की समस्या से मुक्ति पाना है। इस योजना में अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिला पदाधिकारी के द्वारा इस योजना में अविलंब कार्य शुरू करने का निर्देश नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता एवं एनएच के एजेंसी के प्रतिनिधि को दिया गया।

 

 

जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को निर्देश दिया गया कि बनने वाले अंडरपास में कोई अवरोध नही हो, यह सुनिश्चित कराएंगे। निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, सहायक अभियंता एनएच-28, एनएच 28 के एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!