Samastipur

सिंघिया घाट स्टेशन के पास पत्नी से विवाद के बाद चलती ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दे दी जान,मचा हंगामा

समस्तीपुर-रोसड़ा के रेलखंड पर सिंघिया घाट स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पूरब रविवार को एक युवक ट्रेन से कट गया। इस घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के बगल में लाल रंग की एक बाइक लगी थी व एक मोबाइल भी था। इससे युवक की पहचान भुसवर वार्ड 11 शाहपुर निवासी दुखा महतो के पुत्र रंजीत महतो के रूप में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होने का कारण बताया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि समस्तीपुर से सहरसा के बीच स्पेशल पैसेंजर गाड़ी नंबर 05292 सिंघिया घाट स्टेशन से करीब 1:35 में रोसड़ा की ओर गुजर रही थी।

 

 

इसी बीच विवाद के कारण युवक ने बाइक से आकर घटनास्थल के समीप गाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान गंवा दी। इस संबंध में पूछे जाने पर हसनपुर रेल थानाध्यक्ष राजेश ^घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को भेजा जा रहा है। -आनंद कुमार कश्यप, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!