Samastipur

दिल्ली-बरौनी स्पेशल,बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनों के रूट बदले:4 और 5 मार्च को इंटरलॉकिंग कार्य के कारण समस्तीपुर से गुजरने वाले ट्रेने रहेगी प्रभावित

समस्तीपुर.लखनऊ रेलवे मंडल के गोंडा- बुढवल खंड के गोंडा कचहरी और करनैलगंज स्टेशन पर मार्च महीने में होने वाले नन इंटर लॉकिंग कार्य के कारण समस्तीपुर से गुजरने वाली वैशाली सुपर फास्ट समेत कई ट्रेनों का रुट 4 और 5 मार्च को बदल दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा इसको लेकर सूचना जारी की गई है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि नन इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए मेन रूट की कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें –

 

बरौनी से 04 एवं 05 मार्च, को खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

 

नई दिल्ली से 03 एवं 04 मार्च, को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल गाड़ी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

 

दरभंगा से 04 एवं 05 मार्च को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

 

नई दिल्ली से 04 एवं 05 मार्च, को खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

 

 

समस्तीपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन

सहरसा से 04 मार्च, को खुलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

 

नई दिल्ली से 04 मार्च, को खुलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

 

दरभंगा से 04 एवं 05 मार्च, को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

 

मुजफ्फरपुर से 04 मार्च, को खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस- प्रयागराज-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।

 

आनन्द विहार टर्मिनस से 04 मार्च को खुलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज-बनारस- वाराणसी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!