DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग;मुरण करा कर लौट रहे स्कार्पिओ एंव पिकअप में भीषण टक्कर,1 की मौत, एक दर्जन जख्मी

दलसिंहसराय ब्रेकिंग;समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से एक बड़ी खबर सामने आरही है.जंहा सोमवार को थाना क्षेत्र के एन एच 28 ढेपुरा में सिमरिया से मुरण करा कर लौट रहे स्कार्पिओ एंव पिकअप में भीषण टक्कर हुई है.जिसमें स्कार्पिओ चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही एक दर्जन महिला व बच्चे गंभीर रूप से जख्मी है.सभी का इलाज दलसिंहसराय के अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है.
मृतक की पहचान दरभंगा जिले के कटक्का भरवांरा, थाना सिंघवारा, निवासी राम बाबू यादव के रंजन यादव के रूप में हुई है.एंव घायलों की पहचान सिंघवारा थाना क्षेत्र के ही मोहनपुर एंव भरवारा गांव के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि सभी आज सिमरिया मुरण कराने गए थे.लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई.घटना के बाद कुछ समय के लिए एनएच पर जाम कि स्थित बनी रही.वही सुचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन सहित अन्य पुलिस बल व ग्रामीणों कि मदद से दोनों गाड़ी को साइड करवाते हुए यातायात व्यवस्था बाहाल करवाया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!