Dalsinghsarai

दलसिंहसराय;अतिक्रमण खाली कराने पहुंचे सीओ को ग्रामीणों ने घेरा,घंटो हंगामा

दलसिंहसराय;उजियारपुर.प्रखंड के मालती गांव में बुधवार को एक अतिक्रमण खाली कराने गए उजियारपुर सीओ की टीम को स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया। लोगों का आरोप था कि अतिक्रमण खाली कराने गयी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने शिव नारायण सिंह की 55 वर्षीया पत्नी मंजू देवी की पिटाई कर दी, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके बाद देखते ही देखते स्थानीय लोगों ने सीओ व उसके टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए एक घर में रोक लिया। आक्रोशित लोग पिटाई से जख्मी हुए महिला को सड़क पर सुला कर विरोध करने लगे। बाद में जनप्रतिनिधियों ने उग्र लोगों व सीओ के बीच समझौता कराया। इसमें कुछ शर्तों तय की गई। वहां तीन घंटे तक हंगामा चला।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!