Samastipur

Samastipur;लूट के बाद भाग रहे बदमाशों को लोगों ने घेरा तो बाइक व रुपए फेंक कर भागे

Samastipur;हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर रेलवे स्टेशन के निकट रामपुर रोड में गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने रुपए छिनतई की घटना को अंजाम दिया। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा खदेड़े जाने पर बदमाशों ने जीआरपी बैरक के निकट अपनी बाइक छोड़कर व छिनतई के करीब 40 हजार रुपए फेंककर भाग निकले।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छिनतई की घटना का शिकार युवक खगड़िया जिला क्षेत्र के अलौली बहादुरपुर का रहने वाला बताया गया है। वह रोसड़ा से बर्तन बेचकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में रामपुर रोड में बाइक सवार एक की संख्या में बदमाश ने झपट्टा मारकर युवक से रुपए छीनकर भागने लगे। युवक द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया।

 

लोगों से घिरता हुआ देख बदमाशों ने बाइक छोड़कर व रुपए फेंककर पैदल ही भागने में सफल रहे। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर बाइक बरामद की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!