Patna

झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन,ली शपथ,सीपी सिंह ने कही ये बात

पटना।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के करीबी चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. राजभवन में उन्होंने शुक्रवार (2 फरवरी 2024) को दो मंत्रियों के साथ शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. चंपई के साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिबू सोरेन के घर जाकर लिया आशीर्वाद

झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया. गुरुजी के आवास से लौटने के बाद चंपई सोरेन ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श हैं. शपथ लेने से पहले हमने गुरुजी और माताजी से आशीर्वाद लिया.चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के लिए जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन संघर्ष कर रहे थे, तब मैं उनके संपर्क में आया था. हमने उनके साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में हिस्सा लिया. आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन ने जिस तरह से अलग झारखंड राज्य और यहां के लोगों के लिए संघर्ष किया, उन आदर्शों के तहत ही हम आगे बढ़ रहे हैं.

 

रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री होंगे चंपई सोरेन : सीपी सिंह

चंपई सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रांची के विधायक सीपी सिंह ने बड़ा बयान दिया. कहा कि यह सच है कि चंपई सोरेन झामुमो सुप्रीमो और सोरेन परिवार के बेहद करीबी हैं.

 

 

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बने विधायक दल के नेता

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया और कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!