Patna

“IAS KK पाठक पर मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दर्ज:शिक्षकों को अपमानित करने का आरोप

“IAS KK पाठक द्वारा शिक्षकों के लिए आपत्तिजनक बयान देने के मामले में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरपुर के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि 21 फरवरी को शिक्षा विभाग के वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान के के पाठक ने शिक्षकों को सरेआम गाली देते हुए अपमानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इससे सूबे के सभी शिक्षकों की भावनाएं आहत हुई है। इसको लेकर मुजफ्फरपुर के CJM कोर्ट में इस मामले पर आपत्ति जताते हुए एक परिवाद दर्ज कराया गया है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार भी कर लिया है। इस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अब इस मामले में सुनवाई के लिए 4 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है।


सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप

इस मामले में परिवादी सह अधिवक्ता विनोद कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिक्षकों को गाली देने और उनको सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए के के पाठक पर IPC की धारा 500 और 504 ए के तहत मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में इस मुकदमे की सुनवाई 4 मार्च को होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!