Patna

BJP विधायक मिश्री लाल यादव के बेटे पर FIR दर्ज:थानाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पटना।दरभंगा में BJP विधायक मिश्री लाल यादव के बेटे धीरज यादव पर FIR दर्ज किया गया है। धीरज पर केवटी थानाध्यक्ष अनोज कुमार के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। दरअसल, रविवार को पुलिस ने गैर जमानती वारंटी लालधारी यादव को गिरफ्तार किया था। आरोपी को नहीं छोड़ने पर, विधायक के बेटे ने गाली-गलौज करते हुए थानाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

क्या बोले SDPO

 

इस मामले में सदर SDPO अमित कुमार ने कहा कि रविवार को केवटी थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गैर जमानती वारंटी लालधारी यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव के बेटे धीरज यादव कई बार अलग-अलग नंबरों से सरकारी और पर्सनल नंबर पर कॉल कर थानाध्यक्ष को फोन किया और धमकाया। गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही कहा कि अगर वह गिरफ्तार व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे तो उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भी थाना पर गिरफ्तार व्यक्ति से मिलने आए थे। उनके द्वारा भी अभद्रता की गई है।

 

पहले से भी दर्ज हैं कई केस

 

वहीं जान से मारने की धमकी के सवाल पर अमित कुमार ने कहा कि जो ऑडियो क्लिप हमारे पास आया है, उसमें गोली मारने की धमकी की बात सामने आ रही है। उन्हीं धाराओं के तहत इनके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि धीरज यादव के ऊपर पहले से भी कई केस दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!