Patna

बिहार राज्यसभा की रिक्त 6 सीटों पर उम्मीदवारों का नामांकन:भाजपा को 1 अतिरिक्त सांसद का फायदा,जदयू को नुकसान

पटना।बिहार से राज्यसभा की रिक्त 6 सीटों पर 6 उम्मीदवारों ने ही अंतत: नामांकन किया और सभी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। एनडीए की तरफ से भाजपा के सांंसद सुशील कुमार मोदी का कार्यकाल खत्म हो रहा है और विधानसभा में विधायकों की संख्या के मद्देनजर उनके 2 सांसदों डॉ. भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता का नामांकन हुआ है। जदयू के 2 सांसदों वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल प्रसाद हेगड़े का कार्यकाल खत्म हो रहा है पर सिर्फ एक संजय कुमार झा का ही नामांकन हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यानी कि राज्यसभा में भाजपा को इस बार एक सीट का फायदा और जदयू को एक सीट का नुकसान हुआ है। इसी तरह राजद के 2 सांसदों डाॅ. मनोज कुमार झा और अहमद अशफाक करीम का कार्यकाल खत्म हो रहा है और विधानसभा में विधायकों की संख्या के मद्देनजर उनके दो उम्मीदवारों डाॅ. मनोज कुमार झा और संजय यादव का इस बार नामांकन हुआ है। कांग्रेस के 1 सांसद डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है और उनका ही फिर से नामांकन हुआ है। यहां किसी पार्टी को न तो फायदा हुआ है और न ही किसी को नुकसान।

 

संजय यादव की संपत्ति

 

1.39 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। 81 लाख की अचल और 58 लाख से अधिक चल संपत्ति है। खेती-बारी की जमीन हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल सिरोही गांव में है। द्वारिका सेक्टर तीन में फ्लैट है। पत्नी के नाम पर नई दिल्ली के नजफगढ़ में 30 लाख रुपए का आवासीय परिसर है। 450 ग्राम सोने और साढ़े तीन किलो चांदी के गहने हैं। हरियाणा निवासी संजय यादव के पास मास्टर ऑफ साइंस (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री है।

 

मनोज झा की संपत्ति

 

2.27 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। चल संपत्ति 58.45 लाख और अचल संपत्ति 1.69 करोड़ रुपए की है। सहरसा और पटना में आवासीय संपत्ति है। नौ बीघा से अधिक खेती की जमीन सहरसा में हैं। गैर कृषि भूमि दो कठ्ठा से अधिक है। पत्नी के पास 250 ग्राम के सोने और एक किलो चांदी के गहने हैं। पटना विश्वविद्यालय से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। ये दिल्ली में प्रोफेसर हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!