Samastipur

यात्रियों को लाभ,पूरबिया एक्सप्रेस का मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव

समस्तीपुर-बरौनी और हाजीपुर-बरौनी रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे प्रशासन ने समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय स्टेशन पर गोंदिया एक्सप्रेस व हाजीपुर- बरौनी रेलखंड के मोहिउद्ददीनग स्टेशन पर पूरबिया एक्सप्रेस का उक्त स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव आज से शुरू होगा। इससे इस खंड के दैनिक यात्रियों के साथ ही अन्य यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दिल्ली के लिए एक और गाड़ी मिल गई

 

रेलवे के जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 फरवरी से 15279 सहरसा-आनंद विहार पूरबिया एक्सप्रेस शाम 15.18 बजे मोहिउद्दीन नगर स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 15.20 बजे खुलेगी। इसी तरह 15280 डाउन आनंद विहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस दोपहर 14.24 बजे मोहिउद्दीन नगर स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 14.26 बजे खुलेगी। इस स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से इस क्षेत्र के लोगों को दिल्ली के लिए एक और गाड़ी मिल गई है। लंबे समय से लोग इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।

 

लंबे समय से लोग कर रहे थे मांग

 

उधर, 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 10.37 बजे दलसिंहसराय स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद 10.39 बजे खुलेगी। डाउन 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस शाम के 07.02 बजे दलसिंहसराय स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 07.04 बजे खुलेगी। इस ट्रेन का दलसिंहसराय स्टेशन पर लंबे समय से लोग ठहराव की मांग कर रहे थे। इस स्टेशन पर ठहराव से लोगों को लाभ मिलेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!