Samastipur

बरौनी होकर वाया हाजीपुर -पाटलिपुत्र-दानापुर के रास्ते कामाख्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Samastipur;ट्रेनों में चल रही यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने बरौनी होकर वाया कटिहार-बरौनी-हाजीपुर -पाटलिपुत्र-दानापुर- डीडीयू के रास्ते कामाख्या और आनंद विहार के मध्य स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कटिहार-बरौनी-हाजीपुर -पाटलिपुत्र- दानापुर-डीडीयू के रास्ते कामाख्या और आनंद विहार के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक) के परिचालन का निर्णय लिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसमें गाड़ी सं. 02525 कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल कामाख्या से 16 फरवरी 2024 से 29 मार्च 2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को 22.45 बजे खुलकर अगले दिन शनिवार को 11.05 बजे कटिहार, 12.05 बजे नवगछिया, 13.12 बजे खगड़िया, 13.50 बजे बेगूसराय, 14.35 बजे बरौनी, 16.15 बजे हाजीपुर, 17.10 बजे पाटलिपुत्र, 17.40 बजे दानापुर, 18.18 बजे आरा, 19.10 बजे बक्सर, 21.05 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए रविवार को 08.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

 

 

जबकि वापसी में गाड़ी सं. 02526 आनंद विहार-कामाख्या स्पेशल आनंद विहार से 18 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक सप्ताह के हर रविवार को 17.20 बजे खुलकर सोमवार को 04.42 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 05.53 बजे बक्सर, 06.50 बजे आरा, 07.20 बजे दानापुर, 07.40 बजे पाटलिपुत्र, 08.40 बजे हाजीपुर, 10.20 बजे बरौनी, 10.58 बजे बेगूसराय, 11.35 बजे खगड़िया, 12.35 बजे नवगछिया, 14.50 बजे कटिहार रुकते हुए मंगलवार को 03.40 बजे कामाख्या पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोच, वातानुकूलित तृतीय इकॉनॉमी श्रेणी के 05 कोच, शयन यान श्रेणी के 04 कोच तथा साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!