Samastipur

Samastipur;विभूतिपुर मे 93 कार्टन शराब के साथ बोलेरो व पिकअप जब्त

Samastipur;विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के चकहबीव पंचायत के तुर्की टोला तरबन्ना के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर विभूतिपुर पुलिस ने 93 कार्टन में करीब 820 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बोलेरो पिकअप बरामद की है। यह जानकारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया कि सेामवार देर रात्रि गुप्त सूचना पर दलबदल के साथ थाना क्षेत्र के तुर्की टोला तरबन्ना में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ एक बोलेरो पिकअप भी बरामद की है। वहीं पुलिस को आते देख शराब कारोबारी रात्रि का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सभी शराब कारोबारी को चिन्हित करते हुए एएसआई विमल कुमार के बयान पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!