Samastipur

समस्तीपुर;कोर्ट मे गवाही देने जा रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,पैदल ही भागे अपराधी

समस्तीपुर में शनिवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मर्डर के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई।घटना शहर के मगरदहीघाट गंडक नदी पुल पर सुबह के करीब 10:45 बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भाग खड़े निकले। राहगीरों ने स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से तत्काल जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जांच में जुटी पुलिस

मृत युवक की पहचान मथुरापुरघाट निवासी राधेश्याम मंडल के बेटे सोनू कुमार(25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!