Samastipur

Samastipur;1 महीनें से लापता महिला का अब तक नहीं मिला कोई सुराग,कारवाई तो दूर FIR भी नहीं दर्ज…

Samastipur: समस्तीपुर का एक मामला नगर थाना से जुड़ा है। जहां बीते 14 दिसंबर को सदर अस्पताल से अपने ससुराल लौट रही महिला प्रियंका कुमारी लापता हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पहले तो परिजनों ने अपने स्तर से काफ़ी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नही मिलने पर लापता महिला के पिता और पति ने नगर थाने में लिखित शिकायत दी। पीड़ित पति संतोष का बताना है कि चूंकि लड़की का ससुराल विद्यापतिनगर के शेरपुर होने के कारण नगर थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने उसे विद्यापति नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

 

पीड़ित परिवार शिकायत लेकर विद्यापति नगर थाना पहुंचे लेकिन वहां की पुलिस ने यह कहकर मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया कि लड़की सदर अस्पताल से निकलने के बाद लापता हुई है। यह नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला है। तब से लेकर अब तक पीड़ित परिवार थाना से लेकर डीएसपी और एसपी तक फरियाद कर चुका है। पीड़ित पति संतोष का कहना है कि एसपी से शिकायत पर पुलिस ने आवेदन तो ले लिया लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नही की गई है।

 

कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय का बताना है कि महिला के पति के द्वारा उसके लापता होने की सूचना दी गई थी। इस संबंध में शिकायत के सत्यापन और उसके पिता के बयान के बाद कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!