Weather UpdateSamastipur

“मौसम अपडेट;2 दिनों तक रहेगी ठंड और शीतलहर: 64 वर्षों का रिकॉड तोड़ा ठंड,जनवरी ने..

“मौसम अपडेट;मुजफ्फरपुर.मकर संक्रांति के दिन जिले में शीतलहर और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री कमी के साथ सामान्य से 10.6 डिग्री नीचे 11.8 पर लुढ़क गया। 2021 में भी 15 जनवरी का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री ही था। इसके पूर्व 2003 में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड या गया था। मौसम विभाग के अनुसार बीते 64 वर्षों में महज तीसरी बार 15 जनवरी को पारा 12 डिग्री से नीचे रहा। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड के साथ शीतलहर के जारी रहने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

साथ ही आसमान में बादल के साथ कोहरा भी छा सकता है। ज्ञात हो कि एक जनवरी से ही जिले में तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। सेामवार को दिन-रात के तापमान के बीच केवल 2.3 डिग्री अंतर रह जाने और पछुआ हवा में सुबह में नमी की मात्रा 97 व दोपहर में भी 96 प्रतिशत रहने से लोगों को दिनभर कंपकंपी वाली ठंड के साथ कनकनी का अनुभव होता रहा। ऐसे में कब सुबह हुई, दोपहर हुई और कब शाम हुई यह फर्क पता ही नहीं चला।

धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान बढ़ कर तेजी से 6-7 डिग्री तक गिरता भी है। ऐसे में रात का तापमान भी तेजी से गिरता है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 9.5 डिग्री रहा। इससे पहले भी 11 जनवरी को अधिकतम तापमान में सात डिग्री की कमी आई थी। सेामवार की देर रात से जिले में कोहरा काफी घना हो गया।

64 साल में तीसरी बार 12 डिग्री के नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान

पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार अधिकतम तापमान के कम रहने से अगले दो दिनों तक पूरे क्षेत्र में ठंड व शीतलहर के जारी रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान के खुलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मध्यम से घना कोहरा के छाने की संभावना है।

वर्ष 2014 से इस प्रकार रहा अधि. तापमान

वर्ष अधि.
2014 14.0

2015 18.5

2016 24.1

2017 19.5

2018 12.0

2019 23.2

2020 19.0

2021 11.8

2022 20.8

2023 16.3

2024 11.8,तापमान डिग्री में

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!